General Knowledge

अम्बाला जिले की विस्तृत जानकारी

अम्बाला जिले की विस्तृत जानकारी
Written by Rakesh Kumar

अम्बाला जिले की विस्तृत जानकारी

आज इस पोस्ट के माध्यम से हम  आपसे अम्बाला जिले की विस्तृत जानकारी नामक विषय के बारे

में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इससे पहली पोस्ट में आप Districts in Haryana State  नामक विषय के बारे में विस्तार से पढ़

चुके हैं।

अम्बाला जिले की विस्तृत जानकारी:-

अम्बाला जिला  हरियाणा राज्य का बहुत पुराना शहर माना जाता है| यह जिला National Highway एक पर स्थित (NH-1)  है। ब्रिटिश काल में इसकी खोज गयी थी|

ऐसा अनुमान है की अम्बा राजपूत ने 14 वीं शताब्दी के दौरान इस जिले की स्थापना की थी| इसका नाम आम गाँव या अम्बा वाला से लिया गया है| एक और संस्करण के अनुसार भवानी अम्बा के नाम से इसका नाम अम्बाला रखा गया है| एक अलग मत के अनुसार शायद महाभारत की अम्बालिका के नाम से अम्बाला नाम की उत्पत्ति हुई होगी।

अम्बाला जिला कब बना:-

Ambala District की स्थापना 14वीं शताब्दी में की गई थी। वास्तव में अम्बाला को हरियाणा राज्य के जिले का दर्जा 1 नवम्बर सन् 1966 को  राज्य की स्थापना के साथ ही दिया गया।

अम्बाला छावनी की स्थापना:-

सन् 1843 ई० में अम्बाला छावनी की स्थापना हुई थी| इसे 1847 में जिले का दर्जा दिया गया था। 1859 ई० में अम्बाला जिले का मुख्यालय बना लेकिन प्रभाग पंजाब प्रशासन के अधीन रहा। साईमन कमीशन का विरोध अम्बाला से ही शुरू हुआ था।

History of Ambala District

संक्षिप्त परिचय:-

स्थिति                                            हरियाणा के उत्तर में

अम्बाला का क्षेत्रफल                             1574 वर्ग किमी

Ambala District कब बना                               1 नवंबर 1966

अम्बाला का मुख्यालय                         अम्बाला सिटी

Ambala District का  कोड                             02

अम्बाला में तहसील                                 अम्बाला, बराड़ा,

नारायण–गढ़

उपतहसील                                  अम्बाला छावनी, साहा, मुलाना,

शहजादपुर

उपमण्डल                                         अम्बाला, नारायणगढ़

कुल जनसंख्या 2011                    11,28,350

पुरुष                                             5,98,703

महिलाएं                                          5,29,647

दशक वृद्धि दर                              12.1%

(2001-2011)

लिंग अनुपात 2011                     885

साक्षरता दर 2011                      82.9%

पुरुष साक्षरता                                88.5%

महिला साक्षरता                        76.6%

घनत्व 2011                                717 प्रति वर्ग किमी

लोकेशन:-

यह जिला हरियाणा राज्य के उत्तर-पूर्वी किनारे पर स्थित है| हरियाणा एंव पंजाब राज्यों की सीमा पर  अंबाला जिला स्थित है।

यह जिला यमुनानगर के दक्षिण-पूर्व में है तथा इसकी औसत ऊँचाई समुंद्री स्तर से लगभग 900 फीट है|

खेती:-

आम की खेती इस जिले में सबसे ज्यादा की जाती है| लोगों का यह भी मानना है की इसी वजह से जिले का नाम अंबाला पड़ा|

विज्ञान नगरी:-

हमारे देश के लगभग 40 प्रतिशत वैज्ञानिक उपकरण अम्बाला जिले में बनाये जाते है अत: इसे वैज्ञानिक नगरी भी कहा जाता है|

उप मंडल:-

अंबाला में चार उप-मंडल है –

1- अंबाला शहर

2- अम्बाला कैंट

3- बरारा

4- नारायणगढ़

इस जिले में चार तहसील:- i- अंबाला शहर ii-  अंबाला कैंट iii-  बरारा और iv- नारायणगढ़ है तथा

तीन उप तहसील शाहजदपुर, मुलाना तथा  साहा है।

Ambala जिले का इतिहास

महा विद्यालय तथा विश्वविद्यालय:-

एसए जैन कॉलेज

एमएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी

अंबाला इंजीनियरिंग और एप्लाइड रिसर्च कॉलेज

डीएवी कॉलेज

एमएम कम्प्यूटर तकनीकी और व्यापार प्रबंधन संस्थान

एआईएमटी

केसी शासकीय महिला पोलीटेकनिक

शासकीय पोलीटेकनिक अंबाला जीपीए

आईटीआई अंबाला शहर

आर्य कन्या कॉलेज

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज

एमडीएसडी कन्या कॉलेज

सनातन धर्म कॉलेज

सोहनलाल डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन

पर्यटन स्थल:-

सीसगंज गुरुद्वारा

बादशाही बाग गुरुद्वारा

गुरुद्वारा मंजी साहिब

होली रीडिमर चर्च

रानी का तालाब

अंबिका देवी मंदिर

जैन मंदिर

पटेल पार्क

नेता जी सुभाष चंद्र पार्क

इन्दिरा पार्क

महावीर उद्यान

सेंट पॉल कैथेड्रल

हनुमान मंदिर

पटेल पार्क

टीले वाला मंदिर

खनिज पदार्थ:-

अम्बाला जिले में चुना और शोरा नामक खनिज पाए जाते है| यहाँ पर कुछ मात्रा में सफ़ेद शोरा भी निकालता है|

Ambala District के मेले:-

अम्बाला जिले में बावन द्वादशी मेला  लगता है।

गुरुनानक दिवस पर अम्बाला में  धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है। यह अक्टूबर–नवम्बर मास में कार्तिक माह की पूर्णमासी को होता है।

त्रिलोकपुरी में  अम्बाला जिले में ही शारदा देवी का धार्मिक मेला लगता है।

पंजोखरा में अम्बाला जिले में तीज का सावन का मेला लगता है।

अम्बाला के प्रसिद्ध मंदिर:-

भवानी अम्बा मंदिर

शारदा मंदिर

राधाकिशन मन्दिर

अम्बाला के प्रसिद्ध गुरुद्वारा:-

बादशाही बाग गुरुद्वारा

सिशगंज गुरुद्वारा

मनजी साहिब गुरुद्वारा

संगित साहिब गुरुद्वारा

अम्बाला में प्रसिद्ध दरगाह:-

लक्खीशाह की दरगाह

तकवाल शाह की दरगाह

Information About Ambala District

अम्बाला की नदियां:-

घग्घर

मारकण्डा

डांगरी या टांगरी

अम्बाला की अन्य मुख्य बातें:-

North Railway जॉन का मुख्यालय अम्बाला में स्थित है।

अम्बाला तथा शाहाबाद के मध्य में नोगजा पीर की मजार है यहां पर मनोकामना पूरी होने पर घड़ी चढ़ाई जाती है।

शहीद स्मारक फ्रोजन टियर  अम्बाला एयरफील्ड में स्थित है।

अम्बाला में महावीर उद्यान तथा इंदिरा उधान  स्थित है।

अम्बाला में साहा फ़ूड पार्क भी है।

चनेटी का स्तूप भी अम्बाला में है।

भुपेन्द्रा सीमेंट फेक्ट्री अंबाला में  भी स्थित है।

हरियाणा में अंबाला सबसे कम तहसील वाला जिला है।

हरियाणा में Mango Prduction  में अंबाला प्रथम स्थान पर है।

पक्की सड़कों का सबसे अधिक घनत्व  हरियाणा में  अम्बाला में है।

अम्बाला में पीली मिटटी पाई जाती है।

अम्बाला में बुढ़िया का रंगमहल  स्थित है।

प्रजनन केंद्र  किंग फिशर अम्बाला में स्थित है।

सुप्रसिद्ध व्यक्ति जिनका जन्म अम्बाला में हुआ।

1 सुषमा स्वराज

2 सुचिता कृपलानी

3 ओमपुरी

4 जूही चावला

5 कुमारी शैलजा

6 जोहरा बाई

7 स्वतंत्रता सैनानी दुनीचंद

8 बिसम्बर नाथ कौशिक

साथीयो, ये थी अम्बाला जिले की विस्तृत जानकारी। हम आप से उम्मीद करते हैं की आपको यह पोस्ट  पसंद आई होगी। आप कंमेंट के माध्यम से अपने विचार हम तक जरूर पहुंचाए|

 

About the author

Rakesh Kumar